About Us

जिला कुडो  संघ एमसीबी ( मनेन्द्रगढ़ - चिरिमिरी - भरतपुर ) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकमात्र  पंजीकृत संस्था है । कुडो छत्तीसगढ़  खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त खेल है । 
   प्रशिक्षण हेतु आयु सीमा 5 वर्ष से ऊपर 60 वर्ष तक के लिए है । स्कूल  गेम्स , कॉलेज गेम मे यह खेल शामिल है । कुडो खेल मे राज्य / राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप मे पदक विजेता को उत्कृष्ट खिलाडी सम्मान , खेल अलंकरण  एवं  खेल कोटा के अनुसार कई विभागों मे नौकरी दी जाती है ।  जिले मे वर्ष 2023 से नियमित रूप से बालक / बालिकाओ , पुरुष / महिलाओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है । संस्था का कार्य क्षेत्र जिले के तीनो विकासखंड ( मनेन्द्रगढ़ , खड़गवा , भरतपुर ) के समस्त शासकीय , आशासकीय , विद्यालाओ , महाविद्यालाओ , हॉस्टल , के छात्र / छात्राओं को प्रशिक्षण देना , ग्रामीण क्षेत्रो मे निःशुल्क  कैम्प लगा खेल का प्रचार - प्रसार करना । संस्था  शासकीय योजनाओ मे भागीदारी कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण ( जल , जंगल , जीव ) ,स्वस्थ , जन जागरूकता अभियान  मे सहयोग करती है ।
         कुडो खेल  एक जापानी हाइब्रिड मार्शल आर्ट है, जिसे मिश्रित मार्शल आर्ट भी कहा जाता है। यह एक पूर्ण संपर्क खेल है जिसमें हेलमेट और दस्ताने का उपयोग किया जाता है। कुडो में खड़े होकर प्रहार करने, फेंकने, पकड़ने और जमीन पर लड़ने जैसी विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जाता है. कुडो खेल मे जुडो,कराते, बॉक्सिंग , जुजुत्सु , कर्व मगा जैसे मार्शल आर्ट्स का समावेश है । कुडो प्रशिक्षण से  शरीर स्वस्थ , फुर्तीला , मजबूत , रहता है एवं आत्मबल बढ़ता है ।
   LEARN KUDO , LOVE KUDO